चरखारी: चरखारी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना
गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत चरखारी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सनातन प्रेमियों और गौ भक्तों ने भव्य स्वागत किया। बटुकनाथ भैरव मंदिर में उन्होंने गौ रक्षा और सनातन मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया। पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि गौ रक्षा के दावे केवल कागजों तक सीमित है।