बेगूसराय के वीरपुर थाना कांड संख्या-49/2021 से जुड़े चर्चित वार्डन रिंकू कुमारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच शुरू की गई थी। IG मगध क्षेत्र, गया विकास वैभव के पर्यवेक्षण में गठित SIT ने मृतका की बेटी तेजस्विनी कुमारी से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
जांच के दौरान सामने आए एक महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाह के बयान के साथ FSL रिपोर्ट, CDR और मेडिकल बोर्ड के निष्कर्षों का भी गहन परीक्षण किया गया।
पुलिस के अनुसार, जांच में प्रथम दृष्टया संलिप्तता सामने आने के बाद कौशल कुमार और जीत कुमार उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान अभी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
⚖️ साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ती जांच ने इस चर्चित मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
#Begusarai #veerpur #vikasvaibhavips
#बिहार #CrimeNews Begusarai Group मटिहानी मांगे बोगो सिंह BIHAR Begusarai Police The Bihar Group Begusarai Nagar Nigam
Bihar, India | Jul 30, 2026