चूरू: 20 मिनट की बारिश से चूरू को गर्मी से मिली राहत, निचले इलाकों में भरा पानी
Churu, Churu | Jul 10, 2026 चूरू। गुरुवार रात करीब 9 बजे मौसम बदलने से लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 25.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। रतनगढ़ और तारानगर में भी तेज बारिश हुई।