अनूपपुर: हाथियों का बढ़ता आतंक: जिले में हाथियों की संख्या हुई पांच, ग्रामीणों में दहशत
अनूपपुर जिले में छत्तीसगढ़ से आए एक नए हाथी के प्रवेश के बाद हाथियों की संख्या पांच हो गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चार हाथी जैतहरी क्षेत्र के धनगवां जंगल में विचरण कर रहे हैं, जबकि एक दंतैल हाथी खांड़ा क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। हाथी रात में गांवों में घुसकर घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।