मंदसौर: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तहसील कार्यालय के बाहर धरना
मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, पटवारियों ने तहसील कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर धरना दिया, पटवारियों की मांगों में कैडर रिव्यू,पदोन्नति व समयमान वेतनमान,नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा, लंबित मानदेय का भुगतान और जांच प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल करना शामिल है,