कर्वी: गुड फ्राइडे के अवसर पर मानिकपुर के विभिन्न स्थानों, रेलवे स्टेशन व कस्बे में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की निगरानी
गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत मानिकपुर थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की है। जिससे कि क्षेत्र में सुरक्षा चाक चौबंद रहे और अराजक तत्वों में भय का माहौल बना रहे। पुलिस ने रेलवे स्टेशन,टेंपो स्टैंड,बस स्टैंड व कस्बा मानिकपुर में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी की है।