बोध गया: बोधगया में दिखी धार्मिक एकता की मिसाल, नामधारी सिख संगत का जत्था पहुंचा बोधगया
बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक सद्भाव और एकता की अनोखी झलक देखने को मिली। नामधारी सिख संगत की ओर से सदगुरु दिलीप सिंह के निर्देशानुसार 50 सदस्यों का एक जत्था बोधगया पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध के संदेशों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।