गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में टाटा स्काई के GM की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने उड़ाया लैपटॉप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद में गाड़ी का शीशा तोड़कर जरूरी व कीमती सामान चोरी करने का एक और मामला बुधवार को सामने आया। जहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा मॉल के सामने चाय पीने पहुंचे टाटा स्काई के GM की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने गाड़ी के अंदर रखे लैपटॉप पर हाथ साफ कर लिया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना इन्दिरापुरम पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।