टिब्बी: टिब्बी में समाज सेवक समिति राजस्थान की नई कार्यकारिणी गठित, अजय सिंह बने अध्यक्ष
टिब्बी में गायत्री मंदिर में आयोजित समाज सेवक समिति राजस्थान की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मांगीलाल छीम्पा, ताराचंद बुक्कन और संस्थापक युवराज सिंह सलेमगढ़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में अजय सिंह राजपूत को अध्यक्ष बनाया गया।