खंडवा नगर: जिला अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, आरोप- अस्पताल में तड़पता रहा युवक, डॉक्टर मोबाइल चलाते रहे; मौत
जिला अस्पताल में एक युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि स्टाफ व नर्स जिम्मेदारी से काम नहीं करना चाहते हैं। जब युक्क तड़प रहा था तब वह मोबाइल चलाती रही। पुलिस के अनुसार बुधवार को किशोर पिता प्रेमचंद चौहान (40) निवासी आलमगंज (बुरहानपुर) परिवार के साथ पंधाना इलाके से गुजर रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।