जगदलपुर: कुरंदी गांव में बड़े पंजों के निशान मिले, ग्रामीणों ने जताई बाघ होने की आशंका, वन विभाग जांच में जुटा
बस्तर जिले के माचकोट वन परिक्षेत्र के समीप गांव के जंगल से लगे रास्ते पर बड़े आकार के पंजों के निशान मिलने के बाद आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये निशान बाघ के हो सकते हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ये निशान किस वन्यजीव के हैं।