बरहट: केनुहट से पुलिस ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Barhat, Jamui | Jun 1, 2026 जमुई पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार शाम एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव सिंह एवं पुलिस गोपनीय शाखा की टीम ने शाम करीब 7 बजे मटिया पंचायत के केनुहट से एक युवक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए लक्ष्मीपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।