पलामू जिले में मार्शल आर्ट्स और कराटे के गौरवशाली भविष्य को देखते हुए 'कराटे एसोसिएशन ऑफ पलामू' के चुनाव का ऐतिहासिक आयोजन रविवार दोपहर 3 बजे परिसदन में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक और चुनाव प्रक्रिया में जिले भर के प्रमुख खेल विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में विजयकांत ओझा निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित हुए,जबकि सुमित वर्मन को सचिव बनाया गया।