कुमारखंड: इसराइन बेला पंचायत में हर घर सोलर लगाने का लिया निर्णय
कुमारखंड। इसराइन बेला पंचायत के मुखिया ने सभी वार्ड सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपने मधुबनी स्थित आवास पर एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता मुखिया राम अवतार ठाकुर ने किया। मौके पर पंचायत में सरकार की नई योजना हर घर सोलर लाइट लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और मुखिया ने सभी वार्ड सदस्यों को अपने अपने वार्ड से सूची तैयार करने को कहा।