कैराना: किवाना गांव में बच्चों के विवाद के चलते महिलाओं में हुई मारपीट, एक महिला घायल
Kairana, Shamli | Apr 13, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव किवाना में बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। सोमवार दोपहर करीब एक बजे रेशमा ने बताया कि उसके बच्चे के साथ मारपीट की जा रही थी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया।