पलारी: ग्राम कुसमी में सुशासन शिविर में सामने आई एक संवेदनशील तस्वीर, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुजुर्ग ग्रामीण के लिए लिखा आवेदन
2 घण्टे में ही हो गया जगदीश की समस्या का समाधान पलारी 16 मई 2026/ दोपहर 3 बजे विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में आज शनिवार को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा एक बुजुर्ग के पास बैठकर समस्या सुनी और खुद बुजुर्ग आवेदक के लिये आवेदन लिखा। कलेक्टर ने आवेदन पर त्वरित कार्यवाही क