श्रीडूंगरगढ़: बीदासर रोड पर मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका जताई गई
श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड स्थित वन विभाग की भूमि पर मंगलवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव की शिनाख्त बाली बाई के रूप में हुई है। मृतका मूल रूप से झालावाड़ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है और पिछले कुछ समय से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रह रही थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ निकेत पारीक