तिलहर: नेशनल हाईवे स्थित नगरिया मोड़ के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
दरअसल यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित नगरिया मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि बाइक से दो लोग जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के जसपाल सिंह और उनके रिश्तेदार पदम सिंह के रूप में हुई है।