कटंगी: विश्व मलेरिया दिवस पर अस्पताल में निकाली गई जागरूकता रैली
विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में वीर शिरोमणि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में बुधवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में चिकित्सक, स्टाफ नर्सों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य आमजन को मलेरिया से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना था। रैली की शुरुआत अस्पताल प्रांगण से हुई।