चुरचु: सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, सैकड़ों लोगों ने अदा की नमाज़
सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, सैकड़ों लोगों ने अदा की नमाज बकरीद (ईद-उल-अज़हा) का पर्व गुरुवार को चरही कोयलांचल क्षेत्र सहित पूरे चुरचू प्रखंड में आपसी भाईचारे, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए परिधानों में सज-धज कर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे।