सहारनपुर: थाना गागलहेड़ी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन करते हुए 3 डम्फर किए गए सीज
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गागलहेड़ी की टीम ने हरौडा के पास चल रहे अवैध मिट्टी खनन, परिवहन पर कार्रवाई कर तीन डम्फरों को सीज किया। गुरुवार शाम 5:00 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सूचना पर पहुंचकर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पकड़े गए वाहनों में अवैध रूप से मिट्टी भरी मिली।