गौनहा: फुलवरिया गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। जबकि खेल जोत रहा हरवाह घायल हो गया है। फुलवरीया गांव की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान लौरिया के फुलवरिया गांव निवासी स्व. भवन यादव के 56 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान स्व मंगरु राम के 55 वर्षीय पुत्र सूमन राम के रूप मे की गई है।