लातेहार: रूद गांव में पारंपरिक पूजा की बहाली के लिए ग्रामीणों ने उपायुक्त से गुहार लगाई
बुधवार को लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत बरवाटोली पंचायत के ग्राम रूद के सैकड़ों ग्रामीणों ने पारंपरिक प्राकृतिक पूजा-पाठ को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर उपायुक्त लातेहार को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्वकाल से सरहुल, कर्मा, होलिका दहन, सावन सप्तमी सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान होते आ रहे थे।