अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु की गोष्ठी
माती पुलिस कार्यालय के मुख्य सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की उपस्थिति में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, बीट आरक्षियों के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु समीक्षा की गई।