नौगांव: 6 साल पुराने मारपीट व संपत्ति क्षति मामले के चार फरार वारंटी गिरफ्तार, नौगांव पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत की कार्रवा
नौगांव थाना पुलिस ने न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल पुराने मारपीट एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे थाना नौगांव क्षेत्र में पुलिस टीम ने वर्ष 2020 के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।