रामगंजमण्डी: 4 साल से फरार 10 हजार का इनामी गांजा तस्कर झालावाड़ से गिरफ्तार, 70 किलो गांजा बरामदगी के मामले में था वांछित
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2023 में 70 किलोग्राम अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी की गई थी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी