चकाई: कुम्हेनी गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्री हुए घायल
Chakai, Jamui | Jul 13, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के कुम्हेनी गांव के समीप सोमवार की शाम 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपित युवकों को रोकने का प्रयास कर रही महिला के साथ मारपीट कर दोनों युवक मौके से फरार हो गए।घायलों की पहचान पैरगाहा गांव निवासी महेश रजक एवं उनकी 12 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी के रूप में हुई है।