अररिया: मटियारी के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, हादसे में दो लोग घायल
Araria, Araria | Mar 18, 2024 अररिया- पूर्णिया फोर लेन मार्ग मटियारी के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली को स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दिया. जिसके कारण ट्राली पर सवार दो लोग शान मोहम्मद , शादिक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉ अविनाश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद शान मोहम्मद को एक्स-रे करवाने की सलाह दि है.