मखदुमपुर: कोहरा गांव से पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोहरा गांव में छापेमारी कर पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार किया है। शनिवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोहरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दिया था।