राठ: अकौना गांव में शराब के नशे में धुत कलियुगी पुत्र ने मां को लाठियों से पीटकर अधमरा किया, बचाव में आई बहन को भी पीटा
Rath, Hamirpur | Jun 3, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में ईंट भट्ठों से लौटे शराब के नशे में धुत एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर अपनी मां को अधमरा कर दिया। तथा बचाव में आई अपनी बहन के साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल हुई महिला को आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।