चूरू: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, विजय पोटलिया 15वीं बार बने अध्यक्ष
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के 64वें वार्षिक जिला महासमिति अधिवेशन का आयोजन रविवार को शिक्षक भवन में जिला सभाध्यक्ष युनूस अली की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विजय पोटलिया लगातार 15वीं बार जिलाध्यक्ष और वेदपाल मलिक 12वीं बार जिला मंत्री चुने गए।