बदायूं: उझानी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के चक्कर में युवक चलती ट्रेन से कूदा, हुआ घायल
Budaun, Budaun | Jul 2, 2024 बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला नझियाई का रहने वाला 25 वर्षीय नरेश पुत्र विष्णू कासगंज से लालकुंआं जाने वाली ट्रेन से उझानी आ रहा था । ट्रेन उझानी स्टेशन पर रुककर जब चलने लगी। तभी युवक ट्रेन से उतरने के चक्कर में ट्रेन से कूद गया। जिससे वह घायल हो गया । जीआरपी चौकी इंचार्ज सत्यापाल व कांस्टेबल उदित कुमार ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।