बलौदा: बलौदा क्षेत्र सहित जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 2638 बोरी खाद जब्त
जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में उर्वरक निरीक्षकों के दल ने निजी कृषि केन्द्रो का औचक निरीक्षण करते हुए 2638 बोरी रासायनिक खाद की बोरी जब्त की। उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया निरीक्षण के दौरान जिले के थोक विक्रेता मेसर्स दिशा सेल्स चांपा में रासायनिक उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश।