बरेली: बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब, 19 केंद्रों पर हाई अलर्ट, बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य
बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में हर पाली में 8,736 अभ्यर्थी शामिल।