जोधपुर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने जिला कारागृह सिरोही का वार्षिक निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने जेल में निरूद्ध बंदियों से चर्चा की तथा विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने जेल भवन, बंदियों की भोजनशाला, बैरिक, मुलाकात कक्ष, बैगेज स्केनर, एस.टी.डी. कक्ष, कैंटिन व्यवस्था, शौचालय स्नानघर इत्यादि का निरीक्षण किया