झांसी: झांसी कलेक्ट्रेट कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2025 जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रातः 09:00 कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के पश्चात् राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी की धर्मपत्नी प्रेरणा शर्मा भी उपस्थित रही। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित कलेक्ट्रेट परिवार के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।