झांसी: बड़ागाँव गेट के बाहर युवती की जहर से हुई मौत, मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गाँव गेट बाहर एक दुखद मामला सामने आया है। जहाँ आबिद और उनकी पत्नी हिना खान ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। बुधवार रात हुई इस घटना में हिना खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति आबिद अस्पताल में भर्ती है। मृतका हिना की मां, रुबीना खान ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने ससुराल आरोप लगाया है।