झांसी: चंदवारी गांव में चारा काटते समय 5 फीट लंबे कोबरा सांप ने बुजुर्ग महिला को काटा, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Oct 1, 2025 सांप के डसने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वो घर के पास चारा काट रही थी। तभी कोबरा सांप ने हाथ में काट लिया। परिजन पहले झाड़ फूंक के चक्कर में लगे रहे। तबीयत बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया महिला को डसने के बाद सांप घर के अंदर घुस गया। डर के मारे परिजन घर के बाहर निकल गए। बाद में सपेरे को बुलाया गया।