मंझनपुर: गैरेज में बाइक सर्विस के दौरान नारा में युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया, मंझनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
कौशांबी में 2 साल पहले युवती को भगा ले जाने का बदला उसके परिजनों ने आरोपी के छोटे भाई को मौत के घाट उतार कर लिया है। आरोपियों ने गैरेज में बाइक सर्विस के दौरान युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा था। जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।