सहारनपुर: मानकमऊ में श्रीगंगानगर में दुष्कर्म कांड पर भीम आर्मी का शांति मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग की
सहारनपुर के मनकमऊ क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर शांति मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।