हुज़ूर: करोंद स्थित रतनपुर कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक ने एसिड पीकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल के करोंद स्थित रतनपुर कॉलोनी में 24 वर्षीय युवक लखन किरार ने एसिड पी लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। निशातपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, लखन किरार चौक बाजार स्थित एक गारमेंट्स दुकान में सेल्समैन था। 10 मई को उसकी शादी होने वाली थी।