मोहनपुर: उपायुक्त ने मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर समिति और मनरेगा टीम के सामूहिक प्रयासों को सराहा
समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने एक टन आम्रपाली आम की विशेष पैकेजिंग खेप को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे हरी झंडी दिखाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई के लिए रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा यह पहला अवसर है जब जिले की महिला किसानों द्वारा उत्पादित आम सीधे वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने जा रहा हैं।