धरियावद: धरियावद थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित की गई सीएलजी बैठक
जिला पुलिस कप्तान बी.आदित्य के निर्देशन पर आगामी त्योहारों ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सीओ सर्कल धरियावद थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक आयोजित की गई। बैठक मे धरियावद तहसीलदार संदीप कुमार जैन,नायब तहसीलदार रजनीश व्यास,पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी,थानाधिकारी हजारीलाल मीणा सहित पुलिस प्रशासन मौजूद थे।