सरदारशहर: सरदारशहर में तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उदासर में मुख्य सड़क पर भरा पानी
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में एक बार फिर अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। उदासर गांव में तेज बरसात से मुख्य सड़क पर पानी भर गया। बारिश से उदासर, बीदावतान, काकलासर, सारसर, देराजसर, भैरूसर, पूलासर, खीवणसर, हरियासर, नैयासर और रातुसर सहित कई गांवों को लाभ मिला।