कोटपूतली: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गत्ता गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
Kotputli, Alwar | May 14, 2026
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर मौलाहेड़ा गांव के पास बुधवार देर शाम गत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई। तेज हवाओं से आग तेजी से फैली और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। डीएसपी राजेंद्र बुरड़क जाप्ते संग मौके पर पहुंचे।