कौंच: ग्राम पंचायत घिलौर में प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को अपात्र किए जाने का आरोप, महिलाओं ने एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jul 5, 2026 रविवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली कोंच विकासखंड की ग्राम पंचायत घिलौर की 8 महिलाओं ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कच्चे और जर्जर मकानों के बावजूद उन्हें अपात्र घोषित कर दिया गया, जबकि अपात्र लोगों को पात्र बनाकर सूची में शामिल किया गया है। सर्वे में गड़बड़ी और गलत फोटो लगाने का आरोप है।