शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान हरदोई जिले के हैदरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय पप्पू के रूप में हुई है। शव थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के डींगरपुर स्थित श्मशानघाट के पास से बरामद किया गया। पुलिस को शव के पास से खून से सना एक डंडा मिला है।