थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम ने कालेबीर मंदिर एवं कस्बा मोहनलालगंज क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा अपराध से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।