कैराना: कैराना के मोहल्ला सरावज्ञान में मामूली विवाद पर पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
कैराना नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी शुभम गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका विवाह करीब चार माह पूर्व जनपद गाजियाबाद के दादरी निवासी राशि के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भोजन को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी रसोईघर से चाकू लेकर आई।