घाघरा: हापामुनि गांव में पति-पत्नी के साथ पुलिस की बर्बरता, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने लिया संज्ञान
Ghaghra, Gumla | Mar 25, 2025 घाघरा थाना में मारपीट का शिकायत करने पहुंचे आदिवासी पति के साथ मारपीट और पत्नी के साथ पुलिस के द्वारा किए गए अभद्रता की खबर प्रमुखता से पब्लिक एप में चलने के बाद इस पूरे मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार के सदस्या आशा लकड़ा ने स्वत संज्ञान लेते हुए इसे बहुत ही गंभीर मामला बताया है।